LIVE PALAMU NEWS DESK : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस त्रिलोचन सिंह चौहान को झारखंड हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। सोमवार को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने अपने एक्स अकाउंट उक्त आशय की जानकारी दी।

उल्लेखनीय है झारखंड समेत देश के कई राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का तबादला किया गया है और उनके ट्रांसफर की अधिसूचना जारी कर दी गई है। वहीं झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एम एस रामचंद्र राव को त्रिपुरा हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की अध्यक्षता में हुई कॉलेजियम की बैठक में यह निर्णय लिया गया था। जिसपर राष्ट्रपति ने भी अपनी मुहर लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *