JSSC CGL PAPER LEAK : हाईकोर्ट JSSC CGL पेपर लीक मामले की जांच CBI से कराने की मांग को लेकर दायर याचिका पर 19 अगस्त को सुनवाई करेगा। मामले को सुनवाई के लिए मंगलवार को सूचीबद्ध किया गया लेकिन सुनवाई नहीं हो पाई। पिछली सुनवाई में सरकार ने कोर्ट को जानकारी दी थी कि मामले में कई आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की जा चुकी है। CID जांच अंतिम चरण में है। जल्द ही जांच पूरी हो जायेगी। अब तक की जांच में पेपर लीक के सबूत नहीं मिले है।
