मेदिनीनगर : पलामू पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए डालटनगंज रेलवे स्टेशन के पास से चोरी के गहनों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान लातेहार जिले के गारू थाना क्षेत्र अंतर्गत बरेसाढ़ गांव निवासी दिनेश प्रसाद (उम्र 20 वर्ष) के रूप में हुई है।

दरअसल, टीओपी-02 प्रभारी सहायक अवर निरीक्षक राकेश कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टाइगर मोबाइल टीम ने स्टेशन रोड से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जो बाद में दिनेश प्रसाद निकला।

पूछताछ में आरोपी ने चोरी की बात कबूली : 

पूछताछ के दौरान दिनेश ने यह स्वीकार किया कि उसके पास मौजूद सामान चोरी का है। पुलिस ने उसके पास से सोने का मंगटीका, बाली, झुमका, चांदी की पायलें और एक रियलमी मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि वह इन सामानों को डालटनगंज में बेचने के इरादे से आया था। दिनेश को पूर्व में भी 2019 में चोरी के आरोप में जीआरपी द्वारा जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस की अपील

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि घर खाली छोड़ते समय किसी विश्वसनीय व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपें या इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाने को दें, ताकि ऐसे घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *