गढ़वा/मेदिनीनगर : जिले के रंका थाना क्षेत्र के रबदा निवासी कमाल अंसारी की पत्नी अफसाना को विश्रामपुर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर निवासी आशिक अंसारी की पत्नी सायरा बानो ने छड़ से मारकर घायल कर दिया। परिजनों ने बताया कि अफसाना कुछ दिन पहले अपने मायके इस्लामपुर आई थी।

गुरुवार की सुबह किसी बात को लेकर अफसाना और सायरा के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान सायरा ने अफसाना पर छड़ से हमला कर दिया। जिससे अफसाना के सर पर गम्भीर चोट आ गई। आनन फानन में परिजन उसे लेकर एमएमसीएच पहुंचे। जहां उसका इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *