गढ़वा : गुरुवार को गढ़वा समाहरणालय में उपायुक्त दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में शहरी प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं को लेकर बैठक हुई। बैठक में अतिक्रमण, ट्रैफिक जाम, कचरा प्रबंधन, सड़क व लाइटिंग जैसी समस्याओं पर चर्चा हुई और सुधार हेतु निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने शहर को सुंदर, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए डिवाइडर निर्माण, लाइटिंग कार्य शीघ्र पूर्ण करने, मॉल-हॉस्पिटल-स्कूल आदि में पार्किंग सुनिश्चित करने, भारी वाहनों पर दिन में रोक, वैकल्पिक रूट और साइनबोर्ड लगाने के निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक, जिला परिवहन पदाधिकारी, नगर परिषद और विभागीय अधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *