LIVE PALAMU NEWS DESK : विधायक प्रत्याशी पांकी विधान सभा क्षेत्र सह प्रदेश कोऑर्डिनेटर प्रो विंग श्री रूद्र कुमार शुक्ला  ने डीजीपी (DGP) अनुराग गुप्ता से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने DGP को पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया। इस दौरान युवा नेता रुद्र शुक्ला ने पांकी विधान सभा क्षेत्र और पलामू जिला के वर्तमान प्रशासनिक व्यवस्था संबंधित बातों से उन्हें अवगत कराया।


इष दौरान उन्होंने पांकी विधान के सुदूरवर्ती इलाको में अपराध पर पूर्णतः लगाम लग सके इन कुछ मूल विषयों पर चर्चा किया। इस दौरान DGP को पलामू आने का आग्रह भी किया। DGP ने आश्वासन देते हुए कहा कि पलामू जिला सहित पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को और भी दुरुस्त और बेहतर किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *