RANCHI : JPSC सिविल सर्विसेज के परीक्षा परीणाम जारी हो चुके हैं। इसमें 342 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इनमें से कुल 140 छात्र ऐसे हैं जिन्होंने वर्दी वाले टीचर के नाम से मशहूर डीएसपी विकास चंद्र श्रीवास्तव की पाठशाला से पढ़ाई की है। इनमें से चार छात्रों ने टॉप 10 में जगह बनाई है। जिसमें जेपीएससी 2023 के टॉपर आशीष अक्षत, अभय कुजूर (दूसरा रैंक), श्वेता (पांचवां रैंक) और संदीप प्रकाश (आठवां रैंक) का नाम शामिल है।

बता दें कि डीएसपी विकास चंद्र श्रीवास्तव 2012 से छात्रों को बिना फीस के पढ़ा रहे हैं। उनका यूट्यूब में डीएसपी की पाठशाला के नाम से प्रोफाइल है, जहां वो अभ्यर्थियों को पढ़ाते हैं। बता दें कि उनके छात्रों में झारखंड ही नहीं, बाकी राज्यों के छात्र भी होते हैं।

अपने छात्रों की सफलता से उत्साहित श्रीवास्तव कहते हैं कि दिनभर नौकरी करने के बाद रात में जो अपना व्यक्तिगत समय मिलता है, उसी में वह छात्रों को पढाते हैं। वहीं छुट्टी के दिन क्लास की अवधि और बढ़ जाती है। डीएसपी ने बताया कि उनके पिता खुद एक शिक्षक थें। उन्होंने समाज के प्रति दायित्व की एक सीख दी थी। जिसका वह अनुसरण कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *