मेदिनीनगर : पलामू जिले के नीलाम्बर-पीताम्बरपुर प्रखंड के ग्राम चौरा में खेत में काम कर रही दो महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। घटना में सुषमा देवी (पति- आशीष भुईयां) की मौके पर मौत हो गई, जबकि संगीता देवी (पति- मनोज भुईयां) गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया गुड्डू पासवान घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों महिलाओं को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नीलाम्बर-पीताम्बरपुर भेजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को बेहतर इलाज हेतु एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया। मुखिया ने मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *