गढ़वा : उपायुक्त के निर्देशानुसार अस्पतालों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) आर. जी. पांडे ने सदर अस्पताल, गढ़वा का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीएसओ ने एसएनसीयू, लेबर वार्ड, गायनी ऑपरेशन थियेटर, सर्जिकल वार्ड, मेडिकल वार्ड, महिला वार्ड, रसोईघर, औषधि भंडार और रक्तकोष का बारीकी से जायज़ा लिया। अधिकांश विभागों में स्टाफ की उपस्थिति संतोषजनक पाई गई।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान मरीजों को दी जा रही सेवाओं, अस्पताल परिसर की स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया। रसोई से परोसे जा रहे भोजन की स्थिति भी सामान्य रूप से ठीक पाई गई।

निरीक्षण के समय ऑर्थो सर्जन डॉ. नौशाद इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात पाए गए, जो अस्पताल की तत्पर व्यवस्था को दर्शाता है। डीएसओ ने कहा कि निरीक्षण की पूरी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है, जिसे आगे की कार्रवाई के लिए समर्पित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *