CRIME NEWS: गढ़वा : जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां कांडी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 32 वर्षीय सुनील पासवान के रूप में हुई है। अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस को अंदेशा है कि पुरानी रंजिश के कारण घटना को अंजाम दिया गया है।

हत्या के बाद परिजनों ने शव उठाने से इंकार करते हुए सड़क जाम कर दिया। परिजनों की मांग थी कि मुआवजा राशि और दोषियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द हो। घटना की सूचना पर गढ़वा एसडीपीओ और नगर उंटारी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और दोषियों की गिरफ्तारी और मुआवजे का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *