गढ़वा : एसडीएम ने मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के एक दुकान से संदिग्ध मिठाई बरामद किया है। दरअसल, एसडीएम को गोपनीय सूचना मिली थी कि गढ़वा मेन रोड में ‘लाइव पलामू न्यूज’ एक प्लास्टिक कारोबारी के यहां मिलावट वाली मिठाइयों का कारोबार किया जाता है। जिसके आलोक में कार्रवाई करते हुए मंगलवार की रात छापामारी कर लगभग 50 कुंतल से अधिक संदिग्ध गुणवत्ता वाली मिठाई का जखीरा पकड़ा।

पूछताछ के दौरान व्यवसायी ने बताया कि उक्त मिठाई फूलपुर, गया, औरंगाबाद आदि इलाकों से आई है। हालांकि वह इस बड़े भंडार से संबंधित क्रय और परिवहन के कोई कागजात नहीं दिखा पाया। झिसके बाद अगले आदेश तक चार कमरे और एक बड़े गोदाम में रखे इस जखीरे को बंद करवा दिया गया।

एसडीएम ने बताया कि मिलावट और गुणवत्ता के मामले में सिविल सर्जन और खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के स्तर से जांच आदि आगे की कार्रवाई की जायेगी। ‘लाइव पलामू न्यूज’ जांच में कोई भी विसंगति मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गढ़वा के आम नागरिकों से अपील किया कि यदि उनके संज्ञान में कहीं नकली मिठाई या निम्न गुणवत्ता की मिठाई के भंडारण, बिक्री या परिवहन की सूचना हो तो खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन या मुझे सूचना दें। सूचना देने वालों का नाम पता गुप्त रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *