मेदिनीनगर : बुधवार को चैम्बर ऑफ कॉमर्स डालटनगंज अध्यक्ष विनोद उदयपुरी एवं महासचिव सह निवर्तमान उपमहापौर राकेश कुमार सिंह (मंगल सिंह) जी ने संयुक्त रूप से नगर निगम मेदिनीनगर के सह नगर आयुक्त से मुलाकात की एवं एक दुकानों का 15 रुपया स्क्वायर फीट बढ़ाने पर आपत्ति संबंधित आवेदन पत्र दिया।

पदाधिकारियों ने कहा कि समाचार पत्रो एवं दुकानदार भाइयों के माध्यम से यह पता चला कि 15 रूपये किराया बढोतरी की जा रही है जो पूरी तरह से नियमानुकूल नही है। समाचार पत्रों मे प्रकाशित बयान के अनुसार नगर निगम मेदिनीनगर के दुकानों का 15 रूपये स्क्वायर फिट बढाने की जो बात कही गयी है इस विषय मे ज्ञात होना चाहिए कि अभी वर्तमान में नगर निगम मेदिनीनगर में कोई भी जनप्रतिनिधि (बोर्ड) निर्वाचित नहीं है।
न ही इससे संम्बधित कोई विभागीय स्तर पर पत्र निर्गत किया गया है। बल्कि नगर निगम से बनाये गये दुकानो को भी कोई सुविधा उपलब्ध नही होता है। इस विषय में दुकानदारों एवं प्रकाशित खबर के अनुसार मैं आपको सूचित करना चाहता हूँ कि इस विषय को आप स्पष्ट करे कि किस आधार पर आपके द्वारा 15 रूपये स्क्वायर फिट बढोतरी किराया का बयान दिया गया है।
क्योंकि यह जनहित से जुड़े मुद्दे है तो हमें आशा व विश्वास है कि आप हमे इस सूचना से अवगत करायेंगे। वहीं जनता के लिए हमेशा प्रतिबद्धता के साथ खड़े निवर्तमान उपमहापौर राकेश कुमार सिंह (मंगल सिंह) ने कहा कि कोई भी गहन मुद्दा हो जो आम जनता को प्रभावित करता है उसके लिए वे सदैव तत्पर है। वे जन मानस के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं ।कोई भी सम्मानित जनता उन्हें कभी भी कही भी अपनी समस्या बता सकता है वे उसके निदान के लिए हमेशा अपने स्तर से खड़े हैं।