सतबरवा (पलामू):  पेंशनर समाज सतबरवा के स्थापना दिवस पर पेंशनर भवन में भव्य समारोह आयोजित हुआ, जिसमें वरिष्ठ सदस्य दामोदर मिश्र और रामदेव राम को पुष्पगुच्छ, साल व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य सुधा देवी ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान भारतीय संस्कृति की पहचान है, जबकि विशिष्ट अतिथि भाजपा एसटी मोर्चा के प्रांतीय उपाध्यक्ष अवधेश सिंह चेरो ने पेंशनर समाज को समाज का पथप्रदर्शक बताते हुए सभी सदस्यों को अंगवस्त्र भेंट किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुरेश कुमार पाठक ने और संचालन उमेश कुमार पाठक ‘रेणु’ ने किया। वरिष्ठ समाजसेवी हरिद्वार प्रसाद समेत कई वक्ताओं ने बुजुर्गों के अनुभव से समाज को लाभ उठाने की अपील की।

सभा के अंत में समाज के वरिष्ठ सदस्य नरेश महतो एवं गुप्तेश्वर सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। धन्यवाद ज्ञापन सचिव दीपक पाठक ने किया। इस अवसर पर राम लखन सिंह, रघुनाथ यादव, मो. उल्फत अंसारी, मो. नसीमुल हक, राजकुमार प्रसाद, राधा मांझी,राम स्वरूप पाठक, शिवकुमार मांझी सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

रिपोर्ट : प्रेम पाठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *