पलामू: सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी एवं डीपीसी भी थें। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी हुसैनाबाद ड्यूटी करते हुए मिले, MTC वार्ड में बेड पर कोई बच्चा नहीं मिला।

किचेन , टॉयलेट वार्ड की स्थिति संतोष जनक नहीं मिली। वहीं प्रसव कक्ष के वार्ड में 5 मरीज थें। दावा वितरण कच्छ ठीक था। X Ray रूम और अल्ट्रासाउंड बंद था। निरीक्षण के दौरान तीन चिकित्सक ड्यूटी में पाए गए। बायोमैट्रिक सिस्टम कार्यशील पाया गया। बेड पर कार्यदिवस के अनुसार चादर चादर नहीं था।
108 एम्बुलेंस लगे हुए थें। हालांकि परिसर में साफ सफाई की और आवश्यकता है। जनरेटर एवं इनवर्टर कार्यशील पाए गए। विभिन्न रजिस्टर की जांच की गई। प्रभारी चिकित्सा प्रभारी को और जवाबदेही से कार्य करने की सलाह दी गई। निरीक्षण का कार्य करीब 4 घंटे चला। हरेक बिंदु पर विस्तृत जांच की गई।