मेदिनीनगर  : पलामू के कुख्यात गैंगस्टर गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। उसने पलामू एसपी रीष्मा रमेशन के सामने हथियार डाल दिए। झारखंड में यह पहला मौका है जब किसी बड़े गिरोह के सरगना ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया हो।

गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह मूल रूप से पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के फुलांग गांव का निवासी है। वह 2006-07 से अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा है। उसका नेटवर्क पलामू के अलावा गढ़वा, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची और जमशेदपुर तक फैला हुआ था।

पलामू पुलिस के रेकॉर्ड के अनुसार डब्लू सिंह पर 37 मामले दर्ज हैं, जिनमें कई संगीन अपराध शामिल हैं। 3 जून 2020 को मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में कुख्यात गैंगस्टर कुणाल सिंह की हत्या का आरोप भी उसके गिरोह पर लगा था। तब से वह लगातार फरार चल रहा था।

अब डब्लू सिंह ने मुख्यधारा में लौटते हुए पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने उसके आत्मसमर्पण की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *