मेदिनीनगर : हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी रानी सती दादी का भादी मावस महोत्सव श्री रानी सती सेवा समिति के तत्वावधान में धूमधाम से आरंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक भरत सवारिया ने बताया कि यह आयोजन वर्षों से होता आ रहा है, किंतु इस बार इसे विशेष रूप से भव्य स्वरूप दिया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वज पूजन एवं गणेश पूजन से हुई।

इसके उपरांत 251 महिलाओं द्वारा दादी जी का मंगल पाठ कराया गया, जहां श्रद्धालु महिलाएं झूम-झूमकर दादी जी को रिझाती नजर आईं। प्रसाद वितरण के साथ पहले दिन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
दूसरे दिन दादी जी की मेहंदी एवं हल्दी की रस्म आयोजित की जाएगी, जिसमें लगभग 150 महिलाएं भाग लेंगी। रात्रि में भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें डाल्टनगंज के श्री श्याम मित्र मंडल एवं आमंत्रित कलाकार भक्ति रस से ओत-प्रोत भजन प्रस्तुत करेंगे। तीसरे दिन मुख्य भादी मावस का आयोजन होगा।
प्रातः 5 बजे से समाज के सदस्य दादी जी की पूजा-अर्चना करेंगे। संध्या बेला में महाआरती के साथ इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य भरत सवारिया, श्याम पोद्दार, आलोक सवारिया, प्रभात उदयपुरी, गिरधारी गर्ग, संजय केजरीवाल, मनोज भिवानिया, अनुपम तुलस्यान, संदीप केजरीवाल, सौरभ सराफ, अंकित तुलस्यान, ललित तुलस्यान, पप्पू लाठ, हेमंत सोनी, अमित सुरेखा, प्रभात अग्रवाल सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
वहीं मंगल पाठ को सफल बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका रही। इसमें गुड्डी पोद्दार, ममता पोद्दार, लवली मोदी, शालिनी सिंघानिया, अलका सिंघानिया, रेणु सवारिया, मीरा कामदार, रितिका सवारिया, निधि केजरीवाल, नीतू केजरीवाल सहित कई महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे आयोजन की जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी अंकित पोद्दार ने दी।