मेदिनीनगर : जिला से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां में पुलिस जवान की पत्थर से कूचकर हत्या की गई है। मृतक जवान देवघर में श्रावणी मेला की ड्यूटी के बाद से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

दरअसल, गुरुवार को लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के जंगल से पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद किया था। जिसकी पत्थर से कूचकर हत्या की गई थी। बाद में शव की पहचान पुलिस जवान विजय उरांव के रूप में हुई। विजय उरांव पलामू के सदर थाना क्षेत्र के चियांकी निवासी थें। विजय उरांव पुलिस ट्रेनिंग सेंटर मुसाबनी में ट्रेनिंग कर रहे थें। इसी क्रम में उनकी तैनाती देवघर श्रावणी मेला में हुई थी।

विजय की पत्नी ने पुलिस को बताया कि श्रावणी मेला के बाद से ही उनसे बातचीत नहीं हो रही थी। बाद में उनसे संपर्क की कोशिश की गई थी उनसे लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा था।साथी जवान भी विजय की खोजबीन कर रहे थे। मामले को लेकर पत्नी सीटीसी मुसाबनी भी गई थी और शुक्रवार को पलामू पुलिस के वरीय अधिकारियों के साथ मुलाकात करने के लिए भी गई थी।

इधर घटना को लेकर लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि गुरुवार को बरामद शव की पहचान पुलिस जवान विजय उरांव के रूप में हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *