CRIME NEWS : गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शहर थाना की पुलिस ने सद्दीक चौक के पास से दो तस्करों को धर दबोचा। पुलिस ने इनके पास से 16 ग्राम ब्राउन शुगर, दो स्मार्ट मोबाइल और एक सफेद अपाचे मोटरसाइकिल (नंबर जेएच 03 वाई-5210) बरामद की है।

इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों युवक शाहपुर पुल की ओर से शहर में प्रवेश कर रहे थे। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की तत्परता से मौके पर ही पकड़ लिए गए। तलाशी में मादक पदार्थ बरामद हुआ। गिरफ्तार तस्करों की पहचान शहर थाना क्षेत्र के जेलहाता निवासी राकेश कुमार उर्फ नेपाली (35 वर्ष) और राहुल कुमार (27 वर्ष) शामिल हैं। दोनों तस्करों ने पूछताछ में अपना दोष स्वीकार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है। जब्त मादक पदार्थ का मूल्य लाखों रुपये आंका गया है। छापेमारी दल में सदर सीओ अमरदीप सिंह बलहौत्रा,टीओपी एक प्रभारी इन्द्रदेव पासवान, आरक्षी राकेश कुमार सिंह, रोहित कुमार, इसरार अहमद, अंचन राम शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *