गढ़वा : जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र अंतर्गत अवस्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत SPC(स्टूडेंट पुलिस कैडेट) कार्यक्रम में थाना प्रभारी, खरौंधी शामिल हुए। इस दौरान इस कार्यक्रम में शामिल होकर थाना प्रभारी ने छात्राओं को पुरस्कृत किया।

इस दौरान उन्होंने छात्राओं को जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज में अपराध की रोकथाम और नियंत्रण के साथ- साथ नैतिक और नागरिक मूल्यों को स्वयं में विकसित करने हेतु प्रेरित किया गया। जिससे वे समाज के एक जिम्मेदार और सक्षम नागरिक के रूप में विकसित हो सकें। साथ ही इस दौरान उपस्थित छात्राओं को यातायात नियम, सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध, नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा, बाल-विवाह तथा समाज में व्यापत अन्य कुरीतियों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।