गढ़वा : उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने आगामी एक सप्ताह के भीतर गढ़वा जिला में यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी खाद-बीज दुकानों पर भरपूर मात्रा में यूरिया उपलब्ध करा दिया जाएगा, जहां से किसान निर्धारित उचित मूल्य पर आसानी से यूरिया प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे किसी भी दुकानदार से निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर यूरिया न खरीदें। अगले तीन से चार दिनों में जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध हो जाएगा।

उपायुक्त ने जिले के सभी पैक्स, लैंप्स, सहकारी समिति एवं अधिकृत उर्वरक विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे उपलब्ध यूरिया केवल निर्धारित दर पर ही किसानों को उपलब्ध कराएं। अधिक मूल्य वसूलने की शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदार का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया जाएगा।

साथ ही सभी अंचल अधिकारी एवं कृषि विभाग के पदाधिकारियों को यूरिया की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को अवैध रूप से यूरिया खाद की कालाबाजारी में संलिप्त पाया जाने पर उसके विरुद्ध कठोर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *