गढ़वा : बुधवार यानी कल सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के नियमित साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम “कॉफी विद एसडीएम” में दुर्गा पूजा समितियों के संरक्षक, अध्यक्ष, सचिव, सदस्यों आदि को आमंत्रण दिया गया है। यह कार्यक्रम 3 सितंबर को 11:00 बजे अनुमंडल कार्यालय में प्रस्तावित है।

इस संबंध में संजय कुमार ने कहा कि पूरे अनुमंडल क्षेत्र में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियों का सिलसिला शुरू हो चुका है, ऐसे में यहां की पूजा समितियों की समस्याओं और सुझावों को सुनने तथा उन्हें हर यथासंभव प्रशासनिक मदद मुहैया करवाने को लेकर संवाद रखा जा रहा है। अत

पूजा पंडालों के प्रतिनिधियों से साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, मार्ग अवरोध/अतिक्रमण, तालाब-सफाई जैसे विषयों पर उनके सुझाव एवं समस्याएँ सुनी जाएँगी। साथ ही, आगामी शारदीय दुर्गा पूजा पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *