लातेहार : मंगलवार को उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया। आज के जन शिकायत निवारण में कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए जो मुख्य रूप से जाति प्रमाण पत्र निर्गत संबंधित, भूमि अधिग्रहण, जमीन विवाद, आवास, रोजगार से संबंधी जुड़े आवेदन आये।

उप विकास आयुक्त ने जन शिकायत निवारण में उपस्थित लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएँ सुनी एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जाँच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि उपायुक्त के निर्देशानुसार आमजनों की समस्याओं के समाधान और शिकायत के निष्पादन हेतु जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार एंव शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *