गढ़वा : गुरुवार की सुबह सदर एसडीएम संजय कुमार ने बेलचंपा में दानरो नदी किनारे औचक छापेमारी की। जहां दो ट्रैक्टर ट्राली सहित नदी में बालू उत्खनन कार्य में संलिप्त मिले। एसडीएम के आने की खबर मिलते ही दोनों ट्रैक्टर तेजी से नदी से भाग खड़े हुए। लेकिन कुम्हार टोली में स्वयं को घिरता देख दोनों ने बालू लदी ट्राली पलट कर भागने की कोशिश की।

इनमें से एक खाली ट्रॉली सहित भागने में सफल रहा। जबकि दूसरा व्यक्ति ट्रैक्टर ट्राली पलटाने के बाद आधी पलटी ट्रॉली छोड़कर भाग निकला। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर क्रमशः मुकेश पासवान तथा राजन साव के हैं। उक्त दोनों व्यक्तियों पर भारतीय नागरिक संहिता 126 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *