मेदिनीनगर: रविवार को डाल्टनगंज टाउन हॉल परिसर में दोपहर 2:00 बजे से जिला प्रशासन एवं लायंस क्लब मेदिनीनगर के संयुक्त तत्वाधान में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विशिष्ट अतिथि अविनाश देव, अध्यक्ष गुरबीर सिंह, आईपीपी डॉ. प्रवीण सिद्धार्थ एवं उपस्थित सभी डॉक्टरों की टीम ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

शाम 4:30 बजे तक आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 400 से अधिक मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।

मुख्य रूप से सेवाएँ देने वाले चिकित्सक:

डॉ. प्रवीण सिद्धार्थ – हड्डी रोग विशेषज्ञ

डॉ. साकेत सोनी – हृदय रोग विशेषज्ञ

डॉ. रवीश कुमार – न्यूरोसर्जन

डॉ. उदय कुमार – चर्म रोग विशेषज्ञ

डॉ. अंजय कुमार – नेत्र रोग विशेषज्ञ

डॉ. गौरव विशाल – शिशु रोग विशेषज्ञ

डॉ. श्वेता शेखर – पैथोलॉजिस्ट

डॉ. अमित कुमार – फिजियोथेरेपिस्ट

डॉ. निशांत कुमार – दंत रोग विशेषज्ञ

स्त्री रोग विशेषज्ञ . डॉक्टर परिधि

इसके अतिरिक्त ब्लड से संबंधित जांच के लिए एड्वेंट पैथोलॉजी एवं यूनिक पैथोलॉजी ग्रुप की टीम ने भी सक्रिय सहयोग किया। मरीजों के शुगर, बीपी सहित विभिन्न जांच कर दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया।

शिविर में नगर निगम के सफाई कर्मियों के साथ-साथ आमजन एवं बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।

ये रहे उपस्थित : 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एडवोकेट लिली मिश्रा, निलेश चंद्र, फिरोजुद्दीन अंसारी, राघवेंद्र सिंह, अनूप कुमार, मनोज सोनी, रोहित जैन, श्रीकांत कुमार, परिमल प्रसून, ऋषिकेश दुबे, मुकेश कुमार ,प्रदीप नारायण अग्रवाल, निखिल कुमार, आनंद वर्धन, आलोक तिवारी एवं रणजीत मिश्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *