मेदिनीनगर :  पुलिस एवं पलामू एसपी रीष्मा रमेशन का मानवीय चेहरा एक बार फिर से सामने आया है। दरअसल, पलामू पुलिस ने एक बार फिर से एसपी के पहल पर एक लड़की के पढ़ाई का खर्च उठाया है। पलामू के सदर थाना क्षेत्र के बहलोलवा की रहने वाली नेहा प्रवीण ने पलामू एसपी से पढ़ाई के लिए मदद मांगा था।

पलामू एसपी ने पूरे मामले में पहल करते हुए लड़की का कॉलेज में नामांकन करवाया है एवं पढ़ाई में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। बता दें कि नेहा प्रवीण के पिता सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थें। जिस कारण वे चलने फिरने में असमर्थ हैं। नेहा के पिता पान का दुकान चलाकर परिवार का खर्च उठाते थें। दुर्घटना के बाद परिवार की आर्थिक हालत कमजोर हो गई थी और नेहा आगे की पढ़ाई करना चाहती थी।

नेहा ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई कर रखी है एवं आगे की पढ़ाई करना चाहती है। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन के पहल पर नेहा प्रवीण का सदर थाना प्रभारी लालजी ने योधसिंह नामधारी महिला कॉलेज में नामांकन करवाया है। कंप्यूटर में डिप्लोमा एवं प्रतियोगी परीक्षा के लिए ऑनलाइन क्लास की भी पुलिस के द्वारा व्यवस्था की गई है। थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि लड़की को पढ़ाई के लिए मदद का आश्वासन दिया गया है एवं उसका नामांकन करवाया है।

लड़की ने एसपी से मदद मांगी थी। बताते चलें कि पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के मसूरिया निवासी एक लड़की ने एक वर्ष पहले पलामू एसपी से पढ़ाई के लिए मदद मांगी थी। एसपी रीष्मा रमेशन के पहल पर लड़की को पढ़ाई की सामग्री उपलब्ध करवाया गया था एवं उसका हाई स्कूल में नामांकन करवाया गया था। बाद में उसने चक हाई स्कूल से अच्छे अंक के साथ 12वीं पास किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *