गढ़वा : शनिवार को पुलिस ने जिले के रमना थाना अंतर्गत हरादाग बाजार में अवैध रूप से देशी महुआ शराब के तस्करी की सूचना पर छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने लगभग 5 क्विंटल जावा महुआ एवं शराब की भट्टी को मौके पर विनष्ट कर दिया। इसके साथ ही 60 लीटर चुलाई देशी शराब तथा शराब को बनाने में प्रयुक्त 02 गैस सिलेंडर, 01 एल्युमिनियम का तसला, 01 चूल्हा और शराब बनाने के उपकरण को जब्त कर लिया।

इस संबंध में तस्कर एवं कारोबारी पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि आगामी दुर्गा पूजा(विजयादशमी) को शांत वातावरण में संपन्न कराने को लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध शराब के कारोबार को रोकने के उद्देश्य से यह छापामारी अभियान चलाई गई है।