गढ़वा : गढ़वा-ओखगड़ा सड़क पर शिहो के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान मेराल थाना क्षेत्र के ओखगड़ा निवासी अमित गुप्ता के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, अमित गुप्ता मोटरसाइकिल पर सवार होकर शिहो जा रहे थे। इसी बीच शिहो पहुँचने से कुछ दूरी पहले ही उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।