लातेहार: बुधवार को उपायुक्त  उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में राजस्व संग्रहण एवं राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक का अयोजन किया गया।
बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देशित किया कि सभी विभाग अपने वार्षिक लक्ष्यों को हर हाल में पूरा करें। उन्होंने आंतरिक संसाधनों के अधिकतम उपयोग और पारदर्शी प्रणाली के माध्यम से राजस्व वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिले के नगर पंचायत क्षेत्र एवं अंचलों में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किए गए राजस्व संग्रहण की विस्तृत समीक्षा की गई। सभी पदाधिकारियों को वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य के शेष लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने आपसी समन्वय स्थापित कर राजस्व संग्रह के शेष लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व संग्रहण की धीमी गति वाले विभागों को सुधारात्मक प्रगति लाने व शेष लक्ष्य को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में उपायुक्त के द्वारा, भु-लगान, निबंधन, दाखिल-खारीज, सक्सेसन म्यूटेशन, पार्टीशन म्यूटेशन, भूमि-सीमांकन की समीक्षा की गई। इस दौरान सभी अंचालाधिकारियों को दाखिल-खारीज मामलों के समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

ये रहे उपस्थित :

बैठक में अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक  प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, अनुमंडल पदाधिकारी बिपिन कुमार दुबे, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल , जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, संबंधित पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *