मेदिनीनगर : सतबरवा थाना अंतर्गत हुर्मूर् औरँगा नदी किनारे एक अज्ञात महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाई गई थी। जिसे तत्काल उपचार हेतु नवजीवन अस्पताल, तुम्बागड़ा में भर्ती कराया गया। महिला के इलाज का समस्त खर्च पुलिस द्वारा वहन किया गया।

प्राथमिक इलाज के बाद दो दिन पश्चात महिला को होश आने पर उनके बयान के आधार पर सतबरवा थाना कांड संख्या 94/25, दिनांक 12/09/25, धारा 109(1) BNS एक्ट अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। स्वास्थ्य में सुधार होने पर महिला ने अपना नाम जूली कुमारी, पति- बबलू सोनार, सा० बागमरा, देवघर बताया। पूछताछ के क्रम में महिला ने बताया कि उसे काम दिलाने के बहाने ट्रेन द्वारा यहाँ लाया गया था। किंतु वह कहाँ से और कैसे पहुँची इसकी स्पष्ट जानकारी उसे नहीं है।
जिसके बाद सतबरवा थाना पदाधिकारी एवं महिला आरक्षी द्वारा उक्त महिला को पुलिस टीम देवघर बागमरा पहुँची। जहाँ जानकारी मिली कि वहाँ उनका मामाघर है तथा उनका स्थायी घर जमुई जिला, बिहार में स्थित है। तत्पश्चात महिला को उसके मामा की उपस्थिति में जमुई जिला ले जाकर गरही थाना पुलिस के सहयोग से उनके परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया गया।