गढ़वा : गुरुवार को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री एवं टीम ने श्री बंशीधर नगर अंतर्गत विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में भवनाथपुर मोड़ स्थित लाजवाब रेस्टोरेंट की जांच की गई। इनके पास वैद्य खाद्य लाइसेंस नहीं पाया गया। साथ ही रसोई में साफ-सफाई की कमी पाई गई एवं फ्रीजर में एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक भी पाए गयें, जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया।

इसके बाद जंगीपुर, ब्लॉक मोड़ स्थित राजन तिवारी, राजा मिष्ठान भंडार, स्वीकृत भोजनालय, राजकुमार मिष्ठान आदि के मिठाई दुकानों का भी निरीक्षण किया गया। जहां यह पाया गया कि बिना वैद्य खाद्य लाइसेंस के ही प्रतिष्ठान चल रहे हैं। इन प्रतिष्ठानों से एक्सपायर्ड कोलड्रिंक पाया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया एवं जांच हेतु खाद्य सैंपल का संग्रहण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में श्री बंशीधर नगर के मेन रोड स्थित खप्पर बाबा स्वीट्स का निरीक्षण किया गया एवं खाद्य सैंपल जांच हेतु लिए गए। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर मानक के अनुरूप खाद्य पदार्थ नहीं रहने के कारण जुर्माना भी लगाते हुए निर्देशित किया कि वे अपना खाद्य कारोबार खाद्य सुरक्षा के मानकों के अनुरूप ही संचालन करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *