लाइव पलामू न्यूज : भाजपा ने झारखंड बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को नियुक्त किया है। इससे पहले बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार राय को पदमुक्त कर दिया गया। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है।

इस आदेश के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्‌डा ने आदित्य साहू, (सांसद राज्य सभा) को झारखंड बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। आदित्य साहू की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति रवींद्र कुमार राय के स्थान पर की गयी है। जो कि तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *