मेदिनीनगर : पलामू जिला के मोहम्मदगंज थाना अंतर्गत गाजी बिहरा गाँव में इस वर्ष भी भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया। लगभग 67 वर्षों से लगातार बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ यह पूजा यहां संपन्न होती आ रही है। इस बार दुर्गा पूजा के साथ-साथ नवाहन पाठ का भी आयोजन किया गया, जिसने पूरे माहौल को और अधिक भव्य बना दिया।

यह पूजा दो गांवों—गाजी बिहरा और सहार बिहरा—के सामूहिक सहयोग से होती है। दोनों गांव तन, मन और धन से मिलकर आयोजन में सहभागी होते हैं। यह आपसी भाईचारे, आस्था और समन्वय का अद्भुत उदाहरण है।
कार्यक्रम के दौरान पूजा कमिटी ने थाना प्रभारी नारायण सोरेन और शिक्षाविद् विनोद सिंह को उनके विशेष कार्य और प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य सदस्यों को भी यथोचित सम्मान प्रदान किया गया। गाँव में वर्षों से चला आ रहा यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल भी पेश करता है।
पूजा के दौरान कमिटी के अध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह उपाध्यक्ष रिशु कुमार सिंह,व्यवस्थापक जवाहर सिंह, मुख्य संरक्षक मानिक चंद्र शर्मा, सचिव राजन सिंह, उपसचिव सचिन सिंह, संचालक पप्पू सिंह (जयप्रकाश सिंह)की भूमिका सराहनीय रही।