मेदिनीनगर : जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां शनिवार की रात चैनपुर थाना क्षेत्र के कुदागा कला गांव में एक वृद्ध की शौचालय में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कुदागा कला निवासी
70 वर्षीय नेजाम मियां के रूप में हुई है।

घटना शनिवार की रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। इधर घटना की सूचना पर चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच अस्पताल भेज दिया। अब तक घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।