शव

मेदिनीनगर : शनिवार देर रात जिले के पाटन थाना क्षेत्र के बरसेता गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सुनील पासवान की 25 वर्षीय पत्नी प्रीति कुमारी के रूप में हुई है। रविवार की सुबह उसका शव बेड पर मिला। प्रीति के मायके वालों ने उसके ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

सुनील का था दूसरी महिला के साथ प्रेम संबंध : 

उन्होंने बताया कि 2018 में प्रीति का विवाह सुनील पासवान के साथ हुआ था। उनकी दो पुत्रियां हैं। परिजनों का कहना है कि 2022 से ही सुनील का मेदिनीनगर निवासी चीकू कुमारी (पिता विनोद चौधरी) के साथ प्रेम संबंध था, जिसके बाद उसने उससे विवाह भी कर लिया था। इस कारण प्रीति को लगातार मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका : 

मृतका के परिजनों ने यह भी बताया कि हत्या से कुछ देर पहले प्रीति ने अपने चचेरे भाई को व्हाट्सएप पर एक फोटो भेजी थी, जिसमें वह दूसरे कपड़े में दिखाई दे रही थी, जबकि शव मिलने के समय उसने अलग कपड़े पहन रखे थें। वहीं बेड पर दो तकिए भी पाए गए हैं, जिस कारण परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव : 

घटना की सूचना पर पाटन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *