मेदिनीनगर : पांकी थाना क्षेत्र से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां रतनपुर गांव में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त पिता ने अपने ही पुत्र की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सूरज ठाकुर के रूप में हुई है। हत्या के बाद से पिता अमित ठाकुर मौके से फरार है।

बताया जा रहा है कि दोनों पिता पुत्र बीते रात(शनिवार) खाना खाकर घर में सोए थें । सुबह जब सूरज ठाकुर घंटो देर तक नहीं जागे तब परिवार के अन्य सदस्यों ने देखा कि मृतक का गला कटा हुआ है व भारी मात्रा में खून बिखरा हुआ हैं । वहीं उसके पिता भी मौके से फरार है। जिसके बाद यह बात पूरे गांव में आग की तरफ फैल गई व मौके पर सैकड़ो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई ।

जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा मामले की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पुलिस को दी गई। मामले की जानकारी होने के बाद तत्काल जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी एवं पांकी पुलिस मौके पर पहुंची व मामले की छानबीन में जुट गई।

 

उल्लेखनीय है कि करीब 2 वर्षों से अमित ठाकुर की पत्नी उसके साथ नहीं रह रही थी , जिसके बाद से उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। पिता-पुत्र दोनों कर्पूरी ठाकुर चौक स्थित संदीप चौरसिया कॉम्प्लेक्स में सैलून चलाते थे। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है एवं मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *