गढ़वा : इस बुधवार यानी कि आज सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के साप्ताहिक कार्यक्रम “कॉफी विद एसडीएम” में इस बार अनुमंडल क्षेत्र की छठ पूजा समितियों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया है।

जिले में में छठ पर्व की तैयारियां शुरू होने वाली हैं। ऐसे में समय रहते प्रशासनिक प्रयासों से बेहतर समन्वय एवं व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाए इस उद्देश्य को लेकर आयोजन समितियों से विभिन्न मुद्दों पर जानकारी लेने, उनकी शिकायतें सुनने तथा सुझाव प्राप्त करने के लिए उन्हें इस संवाद कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। एसडीएम संजय कुमार ने अनुरोध किया है कि बुधवार प्रातः 11 बजे अनुमंडल कार्यालय में आयोजित इस प्रस्तावित संवाद कार्यक्रम में सभी आयोजन समिति के पदाधिकारी अवश्य शामिल हों।