मेदिनीनगर  : हम पार्टी सेक्युलर के पलामू जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने सदर मेदिनीनगर के बीडीओ जागो महतो से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें चैनपुर अंचलाधिकारी का प्रभार मिलने पर हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने उपायुक्त को बधाई देते हुए कहा कि अमरदीप बल्होत्रा जैसे भ्रष्ट अधिकारी को चैनपुर अंचलाधिकारी के पद से हटा कर आम नागरिकों पर उपकार किया है।

चैनपुर ब्लाक की जनता अब चैन की सांस ले रही है।चैनपुर ब्लाक कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया था जिसमें खुलेआम रिश्वत ली जा रही थी। आम आदमी व गरीबों की सुनने वाला कोई भी नहीं था। जाली एलपीसी बनाकर जमीन माफियाओं के द्वारा जमीन जबरन कब्जा किया जा रहा था और मयुटेशन या रसीद कटाने के लिए मोटी रकम मांगी जा रही थी और नहीं देने पर महिनों व वर्षों से मामलों को लटकाया जा रहा था।

इन्हीं जनसमस्याओं को लेकर हम पार्टी सेक्युलर के पलामू जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा था और अंचलाधिकारी को हटाने की मांग की थी और उपायुक्त महोदया ने सकारात्मक कदम उठाते हुए भ्रष्ट अधिकारी को सामान्य शाखा में भेज दिया है।

यह हम पार्टी व आम नागरिकों की जीत है और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई अनवरत जारी रहेगी।इस अवसर पर जिला सचिव वारीस आलम ,युवा जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार भुईयां, चंद्रधन सिंह अबू फैजल ,राकेश कुमार शर्मा समेत कई लोग उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *