मेदिनीनगर : बुधवार को उपायुक्त समीरा एस ने समाहरणालय सभागार में जनता दरबार लगाया। जहां उन्होंने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने लोगों के आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए जांच कर 15 दिनों के भीतर निष्पादन करने का निर्देश दिया।

पांकी से आए शशिकांत यादव ने मजदूर किसान इंटर कॉलेज की प्राचार्य पर योगदान नहीं कराने और वित्तीय वर्ष 2023-24 व 2024-25 की अनुदान राशि जारी नहीं करने की शिकायत की। वहीं पिंकी देवी ने पिछले 14 महीनों से उनकी जमीन पर संतोष गुप्ता नामक व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की कोशिश के बारे में बताया।

गाड़ी खास से आए अशोक साव ने एनएच-75/39 में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा अब तक नहीं मिलने की शिकायत की। आज के जनता दरबार में भूमि विवाद, सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध करने, अयोग्य लाभुकों को पीएम आवास मिलने, दाखिल-खारिज, राजस्व, स्वास्थ्य, आपूर्ति, पेयजल, शिक्षा और कल्याण विभाग से संबंधित मामले आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *