गढ़वा: पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) पलामू प्रक्षेत्र शैलेन्द्र सिन्हा ने शनिवार को गढ़वा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने बुके देकर उनका स्वागत किया और सशस्त्र बलों ने सलामी दी।

आईजी ने मासिक अपराध गोष्ठी में अधिकारियों से परिचय लिया और दुर्गा पूजा की शांतिपूर्ण सम्पन्नता पर सराहना की। उन्होंने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, बैंक सुरक्षा की निगरानी, पॉक्सो और जमीनी विवाद मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही छठ व दीपावली पर्व को लेकर विशेष चौकसी बरतने और चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ समन्वय बैठक करने के आदेश दिए।