गढ़वा : विगत रात्रि गढ़वा मुख्यालय स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अज्ञात युवक द्वारा दीवार तोड़कर डकैती का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पूरे शहर में यह चर्चा का विषय बन गया है।

घटना 14 अक्टूबर की तड़के करीब 3 बजे की है। बैंककर्मी ने गढ़वा एसडीपीओ नीरज कुमार को सूचना दी कि एक युवक बैंक की दीवार तोड़ने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी युवक फरार हो चुका था।
इस संंबंध में एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि बैंक में किसी प्रकार की चोरी नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि युवक ने बैंक के पिछले हिस्से की दीवार को क्षतिग्रस्त किया था, लेकिन अंदर प्रवेश करने में असफल रहा। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।