मेदिनीनगर : आकाशवाणी डालटनगंज केंद्र में दो टर्म रहे कार्यक्रम अधिशासी (पेक्स ) मनोज कुमार को बुधवार को आकाशवाणी के उदघोषकों/कंपीयरों ने भावभीनी विदाई दी।इस मौके पर बोलते हुए पेक्स मनोज कुमार ने कहा कि आकाशवाणी डालटनगंज केंद्र का कार्यकाल अविस्मरणीय रहा।यह विदाई सिर्फ ऑफिशियल है, अन ऑफिशियल तौर पर मैं हमेशा आप सबों के साथ हूं।


इस समारोह का संचालन करते हुए उदघोषक संजय सिन्हा ने इनके कार्यकाल को सराहनीय और यादगार बताया।अनुपमा तिवारी ने कविता के जरिए अपने उदगार व्यक्त किए। प्रतिमा वर्मा ने रहे न रहें हम ,महका करेंगें…गीत के जरिए इस समारोह को और जीवंत कर दिया। सैकत चटर्जी ने इनके कार्यकाल में इनसे मिले स्नेह, सहयोग और संरक्षण को याद किया।

वहीं शर्मिला वर्मा ने कहा कि मनोज सर ने हम सबों से कभी एक अधिकारी की तरह नहीं बल्कि एक परिवार के मुखिया की तरह व्यवहार किया। इनके संरक्षण में यह केंद्र सुचारू रूप से चला । सभी ने मनोज कुमार के स्वस्थ एवं सुखमय सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।

इस मौके पर संजय सिन्हा, विक्रम सहाय, संतोष कुमार, शालिनी श्रीवास्तव, सैकत चटर्जी, प्रतिमा वर्मा, प्रदीप सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, फखरुल हसन, कल्याण कुमार, रागिनी कुमारी, माही, अनुपमा तिवारी, शर्मिला वर्मा , पप्पू जी, राजमोहन सिंह, मनोज कुमार, बिनोद कुमार, मनराखन राम, राजू, एवं अन्य आकाशवाणी परिवार के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *