गढ़वा : गुरुवार को मेराल-अरंगी सड़क पर बिकताम के समीप जेसीबी की चपेट में आकर एक मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मेराल थाना क्षेत्र के सीकनी गांव निवासी राहुल कुमार कुशवाहा के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि, राहुल कुमार कुशवाहा श्री बंशीधर नगर से अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान काम कर रही जेसीबी ने साइड लेने के क्रम में उन्हें धक्का मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां उसका उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *