विधायक थाना प्रभारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी के समझाने बुझाने के बाद जाम हटा
मेदिनीनगर : गुरुवार की शाम करीब 6 बजे पांकी- मेदिनीनगर मुख्य पथ कोनवाई बस स्टैण्ड के समीप ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हंटरगंज निवासी 20 वर्षीय अभिजीत कुमार उर्फ दुर्गा के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। युवक अपने नानी के घर आया था। इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को सुबह पांकी मेदनीनगर मुख्य पथ कोनवाई बस स्टैण्ड के समीप जाम कर दिया।

इधर घटना की सुचना पर क्षेत्रीय विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता और थाना प्रभारी राजेश रंजन, प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित प्रसाद सिंह मौके पर पहुंचे। उनके द्वारा परिजनों को सरकारी लाभ दिलाने तथा ग्रामीणों के समझाने बुझाने के बाद जाम हटवाया गया।