गढ़वा : दीपावली की पूर्व संध्या रविवार को शाम 6 बजे गढ़वा के सहिजना छठ घाट (दानरो नदी तट) पर सामूहिक दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। गढ़वा के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार की अगुवाई में यह सामूहिक आयोजन किया गया।

जिले की समृद्धि, सुख-शांति एवं खुशहाली की कामना के साथ-साथ नदियों और जल स्रोतों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने हेतु सभी ने मंत्रोच्चार के बीच सामूहिक दीपदान किया।
सामाजिक समरसता, सामूहिक समृद्धि और पर्यावरणीय जागरूकता को केंद्र में रखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के नागरिकों ने स्वैच्छिक सहभागिता निभाई।

इस दौरान एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि दीपावली केवल घरों में रोशनी का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति और समाज के प्रति आभार प्रकट करने का भी अवसर है। देश, शहर और समाज की समृद्धि की कामना करने का पर्व है। हमें अपने जल स्रोतों, नदियों और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। सामूहिक दीपदान इस भाव को जन-जन तक पहुँचाने का ही एक छोटा सा प्रयास है।

पत्ते के दोनों में रखकर किए गए दीप प्रवाहित 

मिट्टी के जलते दीयों को पत्तों के दोनों में रखकर जब सामूहिक रूप से प्रवाहित किया गया तो जगमगाते दीपों की एक लंबी श्रृंखला से नदी तट का नजारा बहुत खूबसूरत हो गया।

मौके पर उपेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार सिन्हा, विनोद कुमार पाठक, डॉ पतंजलि केसरी, अरुण दुबे, अशोक पटवा, ज्योति प्रकाश केशरी, विभा केसरी, पूनम चंद्र, उमेश सहाय, सत्यनारायण सिंहा, श्याम सुंदर प्रसाद, मुरली श्याम सोनी, आनंद मिश्रा, मनोहर कुमार, अभिषेक कुमार, रविंदर कुमार पासवान, कंचन प्रसाद, अनिल कुमार आदि उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *