मेदिनीनगर : हर साल की भांति इस साल भी वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा छठ महापर्व पर महा अभियान चलाकर जरूरतमंद छठव्रतियों के बीच सूती साड़ी, नारियल, फल,घी, अगरबत्ती एवं अन्य पूजन सामग्री वितरित किया जाएगा ।ताकि छठव्रत करने की इच्छा रखने वाले व्रती किसी भी अभाव में छठव्रत करने से वंचित न रहें।

यह अभियान जनसहयोग से संपन्न होता है ।लोग इसमें बढ़चढ़कर अपनी भागीदारी देकर पुण्य के भागी बनते हैं । ट्रस्ट से जुड़े सभी लोग आशुतोष कुमार सिंह, शुभम बिहारी, राखी सोनी, खुश्बू शर्मा ,हरप्रीत कौर, विवेक वर्मा, अभिषेक तिवारी, रामाकांत पांडे, लक्ष्य श्रेष्ठ आदि के सहयोग से यह अभियान सफल होता है।

ट्रस्ट की सचिव शर्मिला वर्मा ने कहा कि इस महा अभियान के जरिए हमें असीम सुख की प्राप्ति होती है और हर साल हमारी यह कोशिश होती है कि अधिक से अधिक लोग इससे लाभान्वित हों। इस वर्ष यह अभियान 25 अक्टूबर (नहाए खाए ) से शुरू होकर लगातार प्रथम अर्घ्य (27 अक्टूबर तक ) जारी रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *