मेदिनीनगर :  सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल सदर प्रखंड मेदिनीनगर ग्राम सिंगरा निवासी बीरेंद्र शुक्ला जो जम्मू कश्मीर में पद स्थापित थे। दिल्ली के ग्रेटर नोएडा में चौपहिया वाहन से दुर्घटनाग्रस्त हो गए,अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया। आज पैतृक गांव सिंगरा उनका मृत शरीर को लाया गया।

सेना के जवानों ने देश के शान तिरंगा दिया पुष्पचक्र चढ़ाया और सम्मान में सलामी देकर शवयात्रा निकला। श्मशान घाट पर पुनः 27 तोपों की सलामी देकर शहीद जवान को अंतिम विदाई दी गई । शवयात्रा में संत मरियम स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव भी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि इस खबर को सुनकर आंखें नम हो गई।

हाउसिंग क्लोनी में एक साथ बचपन गुजरा आज वह साथी शाहिद हो गया। एयर लिफ्टिंग के बाद सड़क मार्ग से जैसे ही मेदिनीनगर शव पहुंचा सड़क किनारे खड़े हजारों लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्री देव बैरिया चौक से मोक्षवाहन के साथ होते हुए शवयात्रा में शामिल हुए। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *