मेदिनीनगर: जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कमलकेडिया गांव में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में भाई और बहन की मौत हो गई। वहीं एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। दंपति को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया है।

मृतकों में सत्यवती देवी, मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के निमिया और हेमंत कुमार, लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुराइन पतरा पंचायत के सोंस निवासी हैं। मृतक आपस में भाई बहन हैं। हेमंत अपनी बहन को लेकर छठ के समारोह में जा रहे थे, इसी दौरान कमल खेड़िया में सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई।
जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे बाइक पर सवार तरहसी निवासी लाडले हसन और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर घटना की सूचना पर दोनों शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।