मेदिनीनगर : बुधवार को बेलवाटिका निवासी युवा व्यवसायी गुंजन अग्रवाल (वस्त्रलोक ) ने एक थैलीसीमिया पीड़ित बच्चे के लिए रक्तदान किया। दरअसल, पीड़ित बच्चे की मां ने मंगलवार को वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट से ब्लड के लिए संपर्क किया था। जिसके बाद गुंजन ने रक्तदान की इच्छा जताते हुए एक यूनिट ब्लड डोनेट किया।

इस दौरान ट्रस्ट की सचिव शर्मिला वर्मा ने कहा कि ऐसे लोगों की वजह से न जाने कितने लोगों का जीवन सुरक्षित हो रहा है। हममें से हर व्यक्ति कि यही सोच होनी चाहिए। और हम सभी को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान न सिर्फ हमारे स्वास्थ्य के लिए वरदान है बल्कि किसी को रक्तदान करके असीम सुख की भी प्राप्ति होती है ।