मेदिनीनगर : जिले से बेहद हैरान करनेवाली घटना सामने आई है। जहां शनिवार की सुबह हैदरनगर थाना क्षेत्र के कोरियाड़ीह गांव के तीन मुहान पर बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मारकर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। घायल की पहचान कोरियाडीह गांव निवासी 22 वर्षीय नीरज चंद्रवंशी उर्फ मंटू के रूप में हुई है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए हैदरनगर प्राथमिक उपचार केंद्र में भर्ती कराया । जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे एमएमसीएच रेफर कर दिया गया। जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है। इस संबंध में हैदरनगर थाना प्रभारी अफजाल अंसारी ने बताया कि सूचना के आलोक में अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।