गढ़वा : बुधवार, कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर एसडीएम संजय कुमार कोयल और बांकी नदी के संगम स्थल पर अवस्थित बूढीखांड़ हनुमान मंदिर परिसर में स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक कर इस क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं पर विचार विमर्श किया।

उन्होंने कहा कि वन विभाग की इको टूरिज्म पहल या पर्यटन विभाग की योजनाओं के तहत इस क्षेत्र को विकसित किए जाने के सामूहिक प्रयास किये जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि दो नदियों के संगम और खूबसूरत पहाड़ी की तलहटी पर बसे इस प्राकृतिक स्थल की सुंदरता दर्शनीय है।

मौके पर लोगों ने बताया कि मकर संक्रांति पर यहां भव्य मेला लगता है जिसमें बड़ी संख्या में आसपास के दर्जनों गांवों के लोग श्रद्धा एवं प्राकृतिक सुंदरता के चलते यहां एकत्रित होते हैं। इस दौरान एसडीएम ने स्थानीय ग्रामीणों को प्राकृतिक वन संपदा और नदी तट की बालू एवं अन्य खनिज संपदा के संरक्षण का संकल्प दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *